SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    india1000news

    जनसेवक विजय स्वामी के जन्मदिवस पर विशाल नशा मुक्ति वाहन रैली, जनआशीर्वाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

    1 month ago

    जनसेवक विजय स्वामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विशाल नशा मुक्ति वाहन रैली, जनआशीर्वाद समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप धनखड़ एवं पूनम अंकुर छाबड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जनआशीर्वाद समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विजय स्वामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूरों का धन्यवाद 🙏 | INDIA 100 NEWS + भीम आर्मी की मेहनत लाई रंग 💥
    Next Article
    मुंडावर हत्याकांड: जमीनी विवाद में युवक की मौत | पुलिस से गुहार के बाद भी नहीं बची जान

    Related राजनीति Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment